बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो जनता के लिए अनुपम सौगात: अर्जुन राम मेघवाल
बीकानेर, 10 जनवरी 2026। बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो को बीकानेर की जनता के लिए अनुपम सौगात बताते हुए केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन व्यापार को नई दिशा देते हैं और शहर के आर्थिक विकास को मजबूती प्रदान करते हैं। वे शुक्रवार को बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो के आयोजन स्थल पर पहुंचे और एक्सपो में लगे स्टॉल्स का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े उद्योगपतियों और कॉर्पोरेट घरानों की भागीदारी बीकानेर को व्यापार और निवेश का उभरता केंद्र बना रही है। इससे स्थानीय उद्योग, थोक और खुदरा व्यापार तथा स्टार्ट-अप्स को नए बाजार और निवेश के अवसर मिल रहे हैं।
मेघवाल ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इस एक्सपो में एक हजार से अधिक स्टॉल लगेंगे और बीकानेर अब व्यापार जगत में तेजी से आगे बढ़ेगा। यह एक्सपो बीकानेर और पश्चिमी राजस्थान के लिए व्यापार, निवेश और रोजगार के नए द्वार खोलेगा।
लोक राग फाउंडेशन द्वारा आयोजित “जॉब वर्सेस बिज़नेस” डिबेट कार्यक्रम भी एक्सपो का प्रमुख आकर्षण रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाफना स्कूल के सीईओ पी एस बोहरा, मनोज बजाज रहे। विशिस्ट अतिथि डॉ गौरव बिस्सा, कुमार विप्लव सर ज्योतिषाचार्य अनिल पुरोहित, रामेश्वर लाल विश्नोई, सुरेन्द्र कोचर थे। परिचर्चा में युवाओं के सामने नौकरी बनाम उद्यमिता के विषय पर विचार रखे गए। आत्मनिर्भर भारत, स्टार्ट-अप संस्कृति और स्वरोजगार के अवसरों पर सार्थक चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे संवाद युवाओं को करियर के सही विकल्प चुनने में मार्गदर्शन देते हैं।
शाम को आयोजित म्यूजिकल नाईट में अकोला, महाराष्ट्र से आए सूफी ए कारवां बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। शनिवार शाम को होने वाली म्यूजिकल नाईट में धुरंधर फिल्म के गायक शहजाद अली के साथ राजा सलीम और अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी देवाराम सैनी ने कहा कि बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो जैसे आयोजन प्रदेश की आर्थिक मजबूती का आधार हैं और इससे स्थानीय व्यापारियों को राष्ट्रीय स्तर से जुड़ने का अवसर मिलता है। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत यादव ने इसे प्रशासन और व्यापारिक संगठनों के आपसी समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया और कहा कि बी2बी और बी2सी दोनों स्तरों पर एक्सपो का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है।
डॉ. गौरव गुप्ता, ईएनटी एचओडी, ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल व्यापार तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज के हर वर्ग को जोड़ते हैं। एक्सपो के माध्यम से आधुनिक तकनीक, स्वास्थ्य जागरूकता और नवाचारों की जानकारी आमजन तक पहुंच रही है, जिससे रोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा मिल रहा है।
बीकानेर पश्चिम प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने भी एक्सपो की सराहना करते हुए कहा कि बीकानेर ट्रेड फेयर ने सिद्ध कर दिया है कि शहर व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह युवाओं, व्यापारियों और स्टार्ट-अप्स के लिए नए अवसर लेकर आया है।
हॉट एयर बैलून एक्सपो का बड़ा आकर्षण रहा। परिसर में बने विशेष गेम ज़ोन में बच्चों ने विभिन्न खेलों का आनंद लिया। अभिभावकों ने बच्चों के लिए सुरक्षित और मनोरंजक व्यवस्थाओं की सराहना की, जिससे परिवारों की भागीदारी बढ़ी।
एक्सपो अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि एक्सपो को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग मेला देखने और शॉपिंग के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं और शनिवार व रविवार के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है।
सचिव संजय जैन सांड ने बताया कि लकी ड्रा के जरिए हर घंटे विजिटर्स को हजारों रुपये के इनाम दिए जा रहे हैं। 11 जनवरी को समापन समारोह में जैकपॉट लकी ड्रा निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी राशि के इनाम दिए जाएंगे। एक्सपो प्रबंधक दर्शन जैन सांड ने बताया कि शनिवार दोपहर डांस प्रतियोगिता आयोजित होगी।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रवि पुरोहित सहित सुभाष मित्तल, राजेश अग्रवाल, जनक हर्ष, शंकरलाल अग्रवाल, शांतिलाल कोचर, हरिओम पुरोहित, साजिद सुलेमानी, मेघराज गोदारा, बजरंग सेवग, सत्य नारायण सिंगोदिया, परविंदर सिंह राठौड़, वेद प्रकाश अग्रवाल, रामदयाल सारण, प्रेमचंद जोशी, इमरान राठौर, हेतराम गोड़, किशन लोहिया, अनिल चंडक, मनोज सोलंकी, विक्रम सिंह राजपुरोहित, शिव सिंह चिराना, रेवंत जाखड़, विनोद भोजक, रामरतन धारणीय, जय दयाल डूडी, सुशील थिरानी, कमल कल्ला, रतनलाल सोमानी, विनोद पारख सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Bikaner Trade Fair Expo 2026 boosts business and investment opportunities
Union Minister Arjun Ram Meghwal praises Bikaner Trade Fair Expo
Bikaner Trade Fair Expo opens new doors for trade and employment
Job vs Business debate highlights youth entrepreneurship at Bikaner Expo
Musical Night at Bikaner Trade Fair Expo with singer Shahzad Ali
