'कल्चर ऑफ राजस्थान' प्रतियोगिता में रोबीलों एवं मुमल ने जमाया रंग

बीकानेर ट्रैड फेर एक्सपो मे बीकानेर उद्योग व्यापार मण्डल के साथ
लोकराग फाउंडेशन के आयोजन 'कल्चर ऑफ राजस्थान' प्रतियोगिता में रोबीलों एवं मुमल ने जमाया रंग


सूर्य प्रकाश पुरोहित बने मिस्टर कल्चर ऑफ राजस्थान, कुसुम पंवार बनीं मिस कल्चर ऑफ राजस्थान
रंगा,  जोशी, गहलोत और उमंग के संयोजन से मंच हुवा संयोजित , श्रेयांस जैन  का मिला सानिध्य 


बीकानेर, 9 जनवरी 2026। बीकानेर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पॉलिटेक्निकल कॉलेज ग्राउंड में आयोजित चार दिवसीय बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो-2026 के दौरान लोकराग फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को 'कल्चर ऑफ राजस्थान' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 21 रोबीलों और 21 मूमलों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने राजस्थानी परिवेश और बीकानेरी संस्कृति की आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा, लोक नृत्य और सांस्कृतिक तत्वों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सूर्य प्रकाश पुरोहित ने मिस्टर कल्चर ऑफ राजस्थान का खिताब जीता, जबकि महिला वर्ग में कुसुम पंवार ने मिस कल्चर ऑफ राजस्थान का ताज पहना। प्रस्तुतियों में श्याम सुंदर जोशी, जय जोशी और शालू गहलोत की मुख्य भूमिका रही। निर्णायक की जिम्मेदारी डॉक्टर श्रेयांस जैन ने निभाई, जबकि मंच संचालन ज्योति प्रकाश रंग और उमंग ने कुशलतापूर्वक किया। लोकराग फाउंडेशन के निदेशक आनंद आचार्य, नरेश मारू, निखिल स्वामी तथा योगेश खत्री ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बनाया।  व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा, "ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी राजस्थानी विरासत को जीवंत रखते हैं और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। ट्रेड फेयर में इस तरह की प्रतियोगिता आयोजन की सराहना करता हूं।" बीकाजी इंटरनेशनल के दीपक अग्रवाल ने कहा, "राजस्थानी संस्कृति की यह प्रस्तुति बेहद प्रभावशाली थी। यह आयोजन बीकानेर की पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है और व्यापार के साथ संस्कृति का सुंदर संगम है। समाजसेवी रामेश्वर लाल बिश्नोई ने कहा, "युवाओं द्वारा दी गई प्रस्तुतियां हमारी लोक परंपराओं का सजीव चित्रण थीं। ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।" भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड ने कहा, "कल्चर ऑफ राजस्थान जैसी प्रतियोगिता हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का उत्कृष्ट माध्यम है। सभी विजेताओं और आयोजकों को बधाई।"  राजस्थान प्रशासनिक अधिकारी सोनिया रंगा ने कहा, "महिलाओं और पुरुषों की समान भागीदारी वाली यह प्रतियोगिता लिंग समानता का प्रतीक है। राजस्थानी परिवेश की झलक देखकर गर्व हुआ। कुमार सर क्लासेज के कुमार विप्लव ने कहा, "युवा प्रतिभागियों ने अपनी कला से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षा के साथ संस्कृति का यह मेल युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है।"
ज्योतिष आचार्य अनिल पुरोहित ने कहा, "यह आयोजन राजस्थान की समृद्ध संस्कृति का उत्सव है। विजेताओं के भाग्य में यह सफलता लिखी थी और उन्होंने इसे साकार किया। व्यापार मंडल के सचिव संजय सांड (जैन) ने कहा, "ट्रेड फेयर के दौरान इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मेले को और आकर्षक बनाया। सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार। बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो के सांस्कृतिक आयाम को उजागर करने में लोकराग फाउंडेशन के निदेशक विनय थानवी,  योगेश खत्री, निखिल स्वामी, नरेश मारू, आनंद आचार्य, का महत्वपूर्ण योगदान रहा.  और दर्शकों ने कार्यक्रम की खूब सराहना की।

रंगा,  जोशी, गहलोत और उमंग के संयोजन से मंच हुवा संयोजित , श्रेयांस जैन  का मिला सानिध्य 
बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो के अंतर्गत आयोजित कल्चर ऑफ राजस्थान कार्यक्रम में पारंपरिक रंग, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का मंच संचालन और संयोजन ज्योति प्रकाश रंगा, जय जोशी, शालू गहलोत और आरजे उमंग द्वारा किया गया, जबकि निर्णायक मंडल के निर्णयों के साथ मुख्य निर्णायक श्रेयांस जैन का सानिध्य प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए विशेष रहा। आयोजन में पुरुष और महिला प्रतिभागियों ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में भाग लेकर मंच को जीवंत बना दिया। प्रतियोगिता की शुरुआत वॉक राउंड से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने मंच पर आत्मविश्वास के साथ चलकर अपनी पोशाक, चाल और भाव-भंगिमा के माध्यम से राजस्थानी संस्कृति को प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रश्न राउंड हुआ, जहां संस्कृति, परंपरा और सामान्य विषयों से जुड़े सवालों के उत्तर प्रतिभागियों ने शांत और स्पष्ट शब्दों में दिए। अंतिम चरण में 30 सेकंड का आर्ट परफॉर्मेंस राउंड आयोजित किया गया, जिसमें नृत्य, अभिनय, भाव-भंगिमा और लोक कला के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। निर्णायक मंडल ने वेशभूषा, प्रस्तुति, आत्मविश्वास, उत्तर की स्पष्टता और मंचीय अनुशासन के आधार पर अंक प्रदान किए। कार्यक्रम में पुरुष और महिला वर्ग में अलग-अलग फेस ऑफ द इवेंट, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट प्रश्न उत्तर और बेस्ट आर्ट परफॉर्मेंस के विजेताओं की घोषणा की गई। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के अनुशासन, समयबद्धता और मंच पर संतुलित प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे राजस्थान की सांस्कृतिक चेतना को जोड़ने वाला सफल आयोजन बताया।

व्यवसाय या नौकरी विषय पर 
लोकराग फाउंडेशन द्वारा आज 9 को होगी वाद विवाद प्रतियोगिता 
बीकानेर, 9 जनवरी 2026। बीकानेर में आयोजित हो रहे बीकानेर बिज़नेस ट्रेड फेयर एक्सपो के अंतर्गत आज शुक्रवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता मेडियाबेस एनजीओ लोकराग फाउंडेशन द्वारा बीकानेर उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड, बीकानेर में दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक होगी।
लोकराग के डायरेक्टर योगेश खत्री ने इस वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय “बिज़नेस या जॉब” रखा गया है, जिसमें युवा प्रतिभागी करियर विकल्पों और आर्थिक दृष्टिकोण से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। 
लोकराग के डायरेक्टर विनय थानवी ने प्रतियोगिता में एक प्रतिभागी बिज़नेस के पक्ष में और एक प्रतिभागी जॉब के पक्ष में तर्क रखेगा। बिज़नेस पक्ष के वक्ता स्वरोज़गार, उद्यमिता, रोजगार सृजन, आर्थिक स्वतंत्रता, जोखिम और नवाचार जैसे पहलुओं पर अपने विचार रखेंगे, जबकि जॉब पक्ष के वक्ता स्थिर आय, सामाजिक सुरक्षा, अनुभव, अनुशासन और कार्यस्थल पर सीखने जैसे बिंदुओं को सामने रखेंगे।
लोकराग के डायरेक्टर निखिल स्वामी  ने बताया की  के अनुसार यह प्रतियोगिता छात्रों और युवाओं को सोचने, तर्क रखने और अपने विचार स्पष्ट रूप से रखने का मंच देगी। 
लोकराग के डायरेक्टर नरेश मारू ने प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी एवं गिफ्ट हैम्पर प्रदान किए जाएंगे, वहीं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि यह आयोजन युवाओं और उनके परिवारों को करियर से जुड़े निर्णयों में नई दिशा और व्यावहारिक समझ प्रदान करेगा।