2 अक्टूबर को होगा श्री कुम्हार महासभा बीकानेर इकाई का जिला अध्यक्ष चुनाव

बीकानेर, 18 सितम्बर। श्री कुम्हार महासभा बीकानेर इकाई के जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया को लेकर जिला कार्यालय शिवबाड़ी चौराहा पर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक सोहनलाल प्रजापत ने की, जबकि जिला कोर कमेटी अध्यक्ष मूलचंद बोरावड ने विस्तृत एजेंडा प्रस्तुत किया। बैठक में तय किया गया कि जिला अध्यक्ष का चुनाव 2 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा और इसकी प्रक्रिया 18 सितम्बर से शुरू हो गई है।


चुनाव प्रक्रिया के अनुसार, आवेदन पत्र 26 सितम्बर को मोहता भवन, रतन बिहारी पार्क के पास उपलब्ध होंगे। आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित है। उम्मीदवार को आधार कार्ड, वोटर आईडी, दो फोटो और तीन समर्थकों के हस्ताक्षर के साथ आवेदन जमा कराना होगा। नामांकन शुल्क ₹11,000 रखा गया है। नामांकन फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 27 सितम्बर दोपहर 1 बजे तक रहेगी, जिसकी जांच उसी दिन 3 बजे तक होगी। नाम वापसी 28 सितम्बर दोपहर 3 बजे तक संभव होगी और उसी दिन शाम 5 बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। यदि सर्वसम्मति से चयन नहीं हुआ तो 1 अक्टूबर को सातों विधानसभाओं के अध्यक्षों द्वारा चुनाव कर जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। चयनित अध्यक्ष को 2 अक्टूबर को शपथ दिलाई जाएगी।

चयनित जिला अध्यक्ष का कार्यकाल 2 अक्टूबर 2025 से 30 सितम्बर 2028 तक होगा। उम्मीदवार की आयु 31 अगस्त 2025 तक 45 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। आवेदक कोर कमेटी का सदस्य या मई 2013 की मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। उम्मीदवार बीकानेर जिले का निवासी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा न्यायालय से अपराधी घोषित न हुआ हो। नामांकन वापसी के बाद अनुपस्थित रहने पर आवेदन स्वतः रद्द माना जाएगा और शुल्क जब्त कर लिया जाएगा।

बैठक में सोहनलाल प्रजापत, मूलचंद बोरावड, रामचंद्र घोड़ेला, सूरजाराम नंदीवाल, अखाराम गेदर, चांदीराम गुरिया, रामनिवास आइतान, राजकुमार मंगलाव, कैलाश कालोड़, रामलाल भोभरिया, वर्तमान जिला अध्यक्ष हरिराम बोरावड, लालूराम गेदर, लक्ष्मण गुरिया, प्रभु गेदर, बाबूलाल सोकल, देवकिशन कालोड, जनकराज कुचेरिया, ओमप्रकाश गेदर, श्रवण गंगपारिया, सुनील गेदर, करनाराम मंगलाव, राजकुमार कलोड, किशनलाल गेदर, भानु बजरंग जाखड़ा सहित समाज के कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।