उत्तर पश्चिम रेलवे प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन बीकानेर में कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न
एसोसिएशन सचिव पद पर सर्वसम्मति से वीरेंद्र जोशी का चयन
बीकानेर, 17 सितम्बर 2025। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन, बीकानेर मंडल की कार्यकारिणी बैठक बुधवार को कर्ममेव जयते बैनर तले आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने की। इस अवसर पर नए जुड़े अधिकारियों संजीव कुमार, राजेश पुरोहित, जयदीप बैरवा, प्रह्लाद राजपुरोहित, जोरावर सिंह और लालचंद का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक में एसोसिएशन के कल्याण कोष, योजनाओं और आगामी गतिविधियों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने रेलवे बोर्ड द्वारा हाल ही में जारी पत्र की जानकारी भी सदस्यों को दी और उनसे सुझाव आमंत्रित किए।
बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों मोहिंदर सिंह और जी.एल. पंडार ने मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीकानेर वीरेंद्र जोशी का नाम एसोसिएशन के सचिव पद के लिए प्रस्तावित किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया और वीरेंद्र जोशी को एसोसिएशन का नया सचिव घोषित किया गया।
बैठक का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी (कारखाना) अनिल मोदी ने किया जबकि संयोजन सहायक वित्त सलाहकार विजय पाल ने संभाला।

