हिमाद्रिका ने जीता स्वर्ण, सार्दुल क्लब को मिले चार पदक

हनुमानगढ़ में तीरंदाजी के मैदान पर छाए सार्दुल क्लब के सितारे


बीकानेर, 13 जुलाई। हनुमानगढ़ में 10 से 12 जुलाई तक आयोजित पहली ओपन स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता में सार्दुल क्लब के तत्वावधान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 720 आर्चरी अकैडमी की प्रतिभाओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया। 

प्रतियोगिता में हिमाद्रिका पांडेय ने स्वर्ण पदक, विहान खत्री ने रजत पदक, तुष्य टाक और मयंक शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर क्लब की प्रतिभा और प्रशिक्षण प्रणाली को सिद्ध किया। इस उपलब्धि पर उनके कोच मुकेश सुथार और राम स्वामी ने बधाई दी। साथ ही सार्दुल क्लब के अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़, सचिव एम.पी. सिंह सोईंन, खेल कार्यकारिणी सदस्य विनय प्रताप सिंह बीका, राजेंद्र स्वामी और अजय सिंह भटनागर ने खिलाड़‍ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।