तृतीय डॉ. सावित्री मदन डागा साहित्य सम्मान के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित

 श्रेष्ठ काव्य कृति को मिलेगा तृतीय डॉ. सावित्री मदन डागा साहित्य सम्मान, प्रविष्टियाँ 20 अगस्त तक आमंत्रित,  ₹51,000 की राशि के साथ मिलेगा हिंदी कविता का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान



जोधपुर। हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कविता विधा की कृति को प्रतिष्ठित तृतीय डॉ. सावित्री मदन डागा साहित्य सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान देश के ख्यात कवि युगल डॉ. सावित्री डागा और डॉ. मदन डागा की स्मृति में प्रतिवर्ष अखिल भारतीय स्तर पर दिया जाता है। ट्रस्ट द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, चयनित रचना के रचयिता को ₹51,000 की सम्मान राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।

यह सम्मान वर्ष 2023 में पहली बार कवि श्री कृष्ण कल्पित को उनकी चर्चित कृति "हिन्दनामा – एक महादेश की गाथा" के लिए प्रदान किया गया था, जबकि 2024 में यह गौरव कवयित्री जोशना बैनर्जी को उनकी रचना "अंबुधि में पसरा है आकाश" के लिए प्राप्त हुआ। निर्णायक मण्डल में देश के जाने-माने साहित्यकार, आलोचक और चिंतक शामिल होते हैं।

सम्मान समारोह में अब तक नरेश सक्सेना, अरुण कमल, प्रो. अभय कुमार दुबे, प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल जैसे लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकार सहभागी रहे हैं। इस वर्ष भी यह सम्मान कविता विधा की जून 2022 से जून 2025 के बीच प्रकाशित किसी मौलिक कृति को दिया जाएगा।

ट्रस्ट ने बताया कि आवेदन के लिए लेखक भारत का नागरिक होना चाहिए और कृति हिंदी भाषा में मौलिक कविता-संग्रह हो। अनुवाद, संकलन, शोध निबंध आदि प्रविष्टियाँ मान्य नहीं होंगी। पुस्तक में ISBN नंबर का अंकन अनिवार्य है तथा उसमें 96 पृष्ठ से अधिक सामग्री होनी चाहिए।

प्रविष्टियाँ/संस्तुतियाँ निर्धारित प्रपत्र में 20 अगस्त 2025 तक आमंत्रित की गई हैं। निर्धारित प्रपत्र और नियम डॉ. मदन डागा स्मृति ट्रस्ट के फेसबुक पेज अथवा ट्रस्ट कार्यालय, 118-बी, डॉ. मदन डागा मार्ग, नेहरू पार्क, जोधपुर – 342001 से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Entries invited for the 3rd Dr. Savitri Madan Daga Sahitya Samman, prestigious national award for Hindi poetry will be given along with the amount of ₹51,000

  • Dr. Savitri Madan Daga Literary Award 2025

  • Hindi Poetry Book Award

  • Indian Poetry Recognition

  • Jodhpur Literary Trust

  • Kavita Samman India

  • Indian Authors Poetry Entry

  • Hindi Literature Awards India

  • Poetry Award Application 2025

  • ISBN Requirement for Poetry Awards

  • Madan Daga Smriti Trust Award