मीनाक्षी और मुकुल बने बीकानेर की पहचान, विश्व युवा कौशल दिवस पर राज्य में मिला सम्मान
बीकानेर, 15 जुलाई। जयपुर के दुर्गापुरा स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर मैनेजमेंट ऑडिटोरियम में 15 जुलाई 2025 को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘राज स्किल 2025’ के विजेताओं को सम्मानित तथा समारोह में NCVT टॉपरों और सर्वश्रेष्ठ ब्रांड एंबेसडरों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
युवा सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर जोशी (शिव पुष्करणा) ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर से मीनाक्षी राणावत को ‘सर्वश्रेष्ठ ब्रांड एंबेसडर 2025-26’ के सम्मान से नवाजा गया। मीनाक्षी वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर में निजी सहायक सेकंड के पद पर कार्यरत हैं। इसी समारोह में बीकानेर के एकमात्र छात्र मुकुल शर्मा, पुत्र विमल कुमार शर्मा, को ‘वेयर मैन ट्रेड’ में पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। मुकुल आईटीआई के टॉप 10 ट्रेंड्स में शामिल रहे और वेयर मैन ट्रेड में उनकी उपलब्धि बीकानेर के लिए गौरव की बात है। इस सम्मान के साथ बीकानेर के युवाओं ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा और कौशल का परचम लहराया है, जिससे न केवल उन्होंने अपने परिवार का, बल्कि पूरे बीकानेर और राजस्थान का नाम रोशन किया है।
Bikaner’s youth showcased their exceptional skills and brought laurels to the city at the state-level celebration of World Youth Skills Day held on 15 July 2025 at the State Institute of Agriculture Management Auditorium, Durgapura, Jaipur. In the prestigious 'Raj Skill 2025' program, Bikaner’s Meenakshi Ranawat was honored as the Best Brand Ambassador 2025–26, the only woman from Bikaner to receive this recognition. She is currently serving as Personal Assistant Second at the Directorate of Secondary Education, Bikaner. Alongside her, Mukul Sharma, son of Vimal Kumar Sharma, was awarded for securing first position in the entire state in the Warehouseman Trade under the top 10 NCVT trades, making him the only student from Bikaner to achieve this feat. The achievements of Meenakshi and Mukul not only reflect their personal dedication but also symbolize the rise of Bikaner's youth on Rajasthan’s skill map. Their success in ‘Raj Skill 2025’ program received wide acclaim in the Jaipur ceremony, where the name of Bikaner’s young talent echoed proudly. Youth social worker Shiv Shankar Joshi (Shiv Pushkarna) shared these details and expressed pride in how Bikaner's youth have hoisted the flag of excellence and made their families, city, and Rajasthan proud.
