23 जनवरी को मम्स किडो के ऑडिशन, 14 फरवरी को होगा ग्रैंड फिनाले

23 जनवरी को मम्स किडो के ऑडिशन, 14 फरवरी को होगा ग्रैंड फिनाले

बीकानेर में पहली बार परिवार आधारित फैशन शो मम्स किडो

स्टार एनर्टैन्मन्ट,  लोकराग फाउंडेशन , धन्वी वाटर केयर का होगा साझा आयोजन


बीकानेर, 21 जनवरी 26 । बीकानेर में पारिवारिक रिश्तों और फैशन को एक ही मंच पर लाने वाला मम्स किडो  फैशन शो वैलेंटाइन डे के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। शो के मेकर्स के अनुसार यह आयोजन केवल रैंप वॉक तक सीमित नहीं है, बल्कि मां-बेटी, मां-बेटा, पिता-बेटी और पिता-पुत्र के रिश्तों की सहज अभिव्यक्ति का मंच है, जहां परिवार एक साथ कदम बढ़ाकर आत्मविश्वास और आपसी समझ का संदेश देगा। यह शो युवा पीढ़ी के साथ-साथ परिवारों के लिए भी एक सकारात्मक और प्रेरक अनुभव बनेगा।


स्टार एनर्टैन्मन्ट के शो मेकर  जय जोशी ने बताया कि मम्स किडो  को इस सोच के साथ डिजाइन किया गया है कि आज के समय में प्रतिभा को केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पारिवारिक समर्थन के साथ आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि रैंप पर जब माता-पिता और बच्चे साथ उतरते हैं, तो वह पल केवल फैशन नहीं रहता, वह एक भावनात्मक कहानी बन जाता है। इस शो में प्रतिभागियों को अपने रिश्ते, तालमेल और आत्मविश्वास को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। का ऑडिशन शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस ऑडिशन में मां-बेटी, मां-बेटा, पिता-बेटी और पिता-पुत्र की जोड़ियां भाग ले सकती हैं। चयनित प्रतिभागियों को ग्रूमिंग और फिनाले की तैयारी का अवसर मिलेगा, ताकि वे मंच पर पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दे सकें।




आयोजन से जुड़े लोकराग फाउंडेशन के योगेश खत्री ने बताया कि  प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जोड़ी को ₹11,000 की नकद राशि और विजेता ट्रॉफी, द्वितीय स्थान पर ₹5,100 की नकद राशि और रनर-अप ट्रॉफी, जबकि तृतीय स्थान पर ₹3,100 की नकद राशि और तृतीय पुरस्कार ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि पुरस्कार के साथ-साथ मंच पर मिलने वाला अनुभव प्रतिभागियों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगा।

सह आयोजक धन्वी वाटर केयर नवनीत पारीक ने बताया की मम्स किडो  फैशन शो का ग्रैंड फिनाले 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे को आयोजित किया जाएगा। यह दिन रिश्तों के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जहां परिवार, फैशन और भावनाओं का संगम देखने को मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार यह शो स्वास्थ्य, स्वच्छता और पारिवारिक मूल्यों जैसे विचारों से भी जुड़ता है। उन्होंने कहा कि मम्स किडो  जैसे आयोजन युवाओं को रचनात्मक दिशा देते हैं और परिवारों को एक साथ जोड़ते हैं, जो आज के समय की बड़ी जरूरत है।हमेशा से कला, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देता रहा है। मम्स किडो  इसी दिशा में एक प्रयास है, जहां आधुनिक प्रस्तुति के साथ पारिवारिक संस्कारों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इस मंच से न केवल प्रतिभागियों को पहचान मिलेगी, बल्कि समाज में परिवार के साथ आगे बढ़ने का सकारात्मक संदेश भी जाएगा। आयोजन बीकानेर में एक नई और सकारात्मक परंपरा की शुरुआत करेगा।