ऊर्जा सेक्टर को बढ़ावा देने बीकानेर में होगा पावर कनेक्ट मीट – 2025
ऊर्जा सेक्टर को बढ़ावा देने बीकानेर में होगा “पावर कनेक्ट मीट – 2025
बीकानेर, 28 अगस्त। “पावर कनेक्ट मीट – 2025” का आयोजन 29 अगस्त को पार्क पैराडाइज में होगा।
नमस्ते भारत और सोलर संगठन भारत के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे इस कार्यक्रम में दिसंबर में आयोजित होने वाले मेगा सोलर एक्सपो की आधिकारिक घोषणा और लोगो का विमोचन किया जाएगा। आयोजन में बीकानेर जिला प्रशासन, बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA), REC, RRECL, डिस्कॉम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED), लोक निर्माण विभाग (PWD) और नगर निगम के अधिकारी शामिल होंगे। इसके साथ ही बैंकिंग सेक्टर के प्रतिनिधि, औद्योगिक उद्यमी, हितधारक और सौर ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां भी भागीदारी करेंगी। संभागीय आयुक्त डॉ. विश्राम मीणा मुख्य अतिथि और पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर विशिष्ट अतिथि रहेंगे। नमस्ते भारत की निदेशक असमा नाज़ ने बताया कि यह आयोजन बीकानेर में ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं को नई दिशा देगा और दिसंबर में होने वाला मेगा सोलर एक्सपो देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों की सहभागिता से भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।