महंत दीपक वल्लभ गोस्वामी बने ब्रज भूमि कल्याण परिषद् के राष्ट्रीय महासचिव

महंत गोस्वामी को ब्रज संस्कृति संरक्षण की राष्ट्रीय जिम्मेदारी ब्रज संस्कृति संरक्षण हेतु महंत गोस्वामी को मिला राष्ट्रीय दायित्व

Mahant Deepak Goswami

वृंदावन/दिल्ली, 12 जुलाई।  महंत दीपक वल्लभ गोस्वामी को “ब्रज भूमि कल्याण परिषद्” का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। यह दायित्व उन्हें संस्था की केंद्रीय इकाई “भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान” की ओर से सामाजिक सेवा, ब्रज संस्कृति संरक्षण तथा अध्यात्मिक उन्नयन में उनके सक्रिय योगदान के आधार पर सौंपा गया है। यह नियुक्ति 10 जुलाई 2025 को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर से प्रभावी हुई, जिसे संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष पं. बिहारीलाल वशिष्ठ की अनुशंसा पर और मार्गदर्शक श्रीराम कृष्ण गोस्वामी के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। राष्ट्रीय संगठन सचिव हनुमंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महंत दीपक वल्लभ गोस्वामी की सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मानजनक जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ब्रज संस्कृति के संरक्षण एवं परिषद् की राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशीलता और अधिक व्यापक होगी। नई जिम्मेदारी ग्रहण करने के उपरांत महंत दीपक वल्लभ गोस्वामी ने इसे ब्रज संस्कृति और समाज सेवा को समर्पित दायित्व बताते हुए परिषद् के उद्देश्यों को देशभर में सशक्त रूप से स्थापित करने का संकल्प दोहराया।

Mahant Goswami got national responsibility for preservation of Braj culture