शिव वाटिका में हुआ 6100 पार्थिव शिवलिंगों का भव्य अभिषेक

बीकानेर, 29 जुलाई । अंसल सुशांत सिटी स्थित शिव वाटिका में सावन माह के तीसरे सोमवार को भक्ति और आस्था का एक दिव्य संगम देखने को मिला, जब कॉलोनी की डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं ने मिलकर 6100 पार्थिव शिवलिंग बनाकर विधिवत पूजन और अभिषेक किया। मधुलिका पुष्करणा और अर्चना थानवी के नेतृत्व में हुए इस भव्य आयोजन में भजनों की मधुर गूंज और भक्तिभाव से वातावरण शिवमय हो गया।


पार्थिव शिवलिंग निर्माण से लेकर अभिषेक तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया श्रद्धा से ओतप्रोत थी, जिसमें महिलाओं ने पूरे उल्लास से भाग लिया। कार्यक्रम के लिए कॉलोनी की महिलाओं ने एक सप्ताह पूर्व से ही तैयारियां प्रारंभ कर दी थीं और सोमवार को उनका उत्साह चरम पर रहा।

6100 earthen Shivlingas were consecrated in Shiv Vatika

6100 earthen Shivlingas were consecrated in Shiv Vatika

इस अवसर पर सुनीता पुरोहित, डॉ. सुषमा बिरसा, डॉ. विजय लक्ष्मी व्यास, नरेश अग्रवाल, शारदा व्यास, राजकुमारी व्यास, शारदा पुरोहित सहित रामा सोलंकी, कमला स्वामी, संतोष गोदारा और कॉलोनी की समस्त महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। आयोजन को सफल बनाने में शैलेश पुष्करना, उमेश थानवी, पंकज वैष्णव और किशन गोपाल पांडया का विशेष योगदान रहा।

श्रावण के इस पावन अवसर पर शिवभक्ति की यह अद्भुत छटा सभी के हृदय में गहरी आस्था और श्रद्धा की छाप छोड़ गई।